Breaking News

#हरदोई:- सड़क पर टूटा बिजली का तार, ग्रामीणों में दहशत; लाइनमैन ने नहीं ली सुध#


#हरदोई:- सड़क पर टूटा बिजली का तार, ग्रामीणों में दहशत; लाइनमैन ने नहीं ली सुध#

#हरदोई: विकास खंड टड़ियावां की ग्राम पंचायत सरदापुर ग्राम बरगदिया में संपर्क मार्ग पर बिजली का तार टूटकर सड़क पर पड़ा होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार टूटे तार में अभी भी बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा है, जिससे आवागमन करने वाले लोगों के लिए जान-माल का गंभीर खतरा बना हुआ है#

#शिकायतकर्ता इशाक, जमील, शेर, सलामू, सुफियान, सरफुद्दीन, निजामुद्दीन और सलीम ने बताया कि तार सुबह से सड़क पर टूटा पड़ा है, लेकिन लाइनमैन ने अब तक मौके पर पहुंचकर उसे ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइनमैन ने अपना मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर लिया है#

#ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने जेई और एसडीओ से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। सड़क पर करंटयुक्त तार पड़े होने के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर बिजली आपूर्ति बंद कराने और टूटे तार को हटवाकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है#

No comments