Breaking News

#हरदोई:- में 27वें श्री गणेश उत्सव का आगाज, 14 से 20 सितंबर तक होंगे भव्य कार्यक्रम#


#हरदोई:- में 27वें श्री गणेश उत्सव का आगाज, 14 से 20 सितंबर तक होंगे भव्य कार्यक्रम#

#हरदोई: श्री विनायक समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 27वें श्री गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर की अग्रवाल धर्मशाला में समिति के संस्थापक एवं मार्गदर्शक सोमेंद्र अग्रवाल के मार्गदर्शन में उत्सव के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। इसके साथ ही सात दिवसीय गणेश उत्सव के आयोजन का औपचारिक आगाज हुआ#

#समिति के अनुसार, श्री गणेश उत्सव 14 से 20 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। प्रतिदिन शाम 7:30 बजे महाआरती के बाद धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।कार्यक्रम के तहत 14 सितंबर को स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रतिभा प्रदर्शन, 15 सितंबर को अनूप जलोटा के शिष्य शासक सागर द्वारा सुंदरकांड पाठ, 16 सितंबर को जादूगर अनुराग का जादुई शो और 17 सितंबर को भव्य खाटूश्याम कीर्तन आयोजित होगा#

#वहीं, 18 सितंबर को 'द डिविनिटी बैंड' एवं अरविंद मिश्रा की भजन संध्या, 19 सितंबर को उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से नृत्य नाटिका की प्रस्तुति होगी। 20 सितंबर को बप्पा की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद सीतापुर रोड स्थित सिकरोहरी में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होकर गणेश उत्सव में सहभागिता करने की अपील की है#

No comments