#हरदोई:- पिहानी- कोतवाली गेट पर मारपीट के मामले में विमल व उनके पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज#
#हरदोई:- पिहानी- कोतवाली गेट पर मारपीट के मामले में विमल व उनके पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज#
#कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने कहा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार होगी कार्रवाई#
#हरदोई: पिहानी- कोतवाली गेट के पास कुछ दिन पूर्व हुए मारपीट के चर्चित मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विमल व उनके पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है#
#जानकारी के अनुसार, कोतवाली गेट के पास वरिष्ठ दवा व्यापारी विनोद तिवारी के पुत्र के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया था। घटना के संबंध में दी गई शिकायत के आधार पर पिहानी पुलिस ने विमल व उनके पुत्रों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है#
#पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी#
#पिहानी: कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। अपराध, अराजकता अथवा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की छूट नहीं दी जाएगी#
#पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद अब मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई पर नजर बनी हुई हैं#

No comments