Breaking News

#अलीगढ:- 45 खिलाड़ियों ने 80 मिनट लगातार स्केट चलकर तोड़े कई रिकॉर्ड#


#अलीगढ:- 45 खिलाड़ियों ने 80 मिनट लगातार स्केट चलकर तोड़े कई रिकॉर्ड#

#अलीगढ: महानगर के मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड में अलीगढ़ स्केटिंग क्लासेज और धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 45 खिलाड़ियों ने 80 मिनट लगातार स्केट चलकर फोर्ब्स बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स,यूनाइटेड अरब अमीरात वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स, यूरोपीय यूनियन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में रिकॉर्ड पूर्ण कर नाम दर्ज कराया।वहीं मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो खो संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक बंसल पूर्व विधायक और विशिष्ट अतिथि जिला ओलंपिक संघ के महासचिव मजहर उल कमर ने हरी झंडी दिखाकर रिकॉर्ड्स इवेंट का प्रारंभ किया।इस अवसर पर विवेक बंसल ने कहा कि खेल में जीतना या हारना महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि खेलने में अपने कौशल को विकसित करना महत्वपूर्ण है।विशिष्ट अतिथि मजहर उल कमर ने कहा कि वह तीनों रिकॉर्ड्स पूर्ण करने वाले खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हैं।प्रतिभागी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने सभी स्केटिंग खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया है।महासचिव प्रदीप रावत ने बताया रिकॉर्ड्स एजेंसी द्वारा प्रमाण पत्र आने पर सभी खिलाड़ियों का सम्मानित कार्यक्रम किया जाएगा।पूरे भारतवर्ष में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 524 खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड इवेंट में प्रतिभाग किया है और रिकॉर्ड्स इवेंट महाराष्ट्र द्वारा संचालित किया गया है।रिकॉर्ड्स इवेंट का संचालन महासचिव प्रदीप रावत ने किया और इस अवसर पर डॉ.नीलम पाराशर,रिंकू दिक्षित,रेखा चौधरी, अंशु कालरा,कृष्ण मोहन शुक्ला, राहुल भाटी,विनीत कुमार,रजनीश जैन,वंशिका चौहान,गोविंद सिंह, तरुण गुप्ता,निकुंज गुप्ता,ऋषि चौरसिया,अंजना शर्मा,गुंजन शर्मा और नितेश सिंह उपस्थित रहे। वहीं इस रिकॉर्ड्स इवेंट में हिमांशु धनगर, चिराग कुमार,कुनाल,वंश भारद्वाज, मोहम्मद मुस्तफा खान,भव्य कौशिक,जयंत शर्मा,जैस्मिन शर्मा, नूपुर शर्मा,आदित्य,मिहर अग्रवाल, कृष्णा,नव्य शर्मा,दर्श शर्मा,एलिसा गौड़,कनिष्क गौड़,अस्मित कालरा, जयनिशा,हिमांक वार्ष्णेय,पर्व महेश्वरी,स्कंद प्रताप सिंह,हर्ष अग्रवाल,प्रणव सिंह,विकल्प महेश्वरी,दिव्यांश कुमार,राजवीर माहौर,मंजरी राजपूत,आरुष अग्रवाल,गौरंगी त्रिपाठी,प्रयान गर्ग, गर्वित अग्रवाल,मनन अग्रवाल, कोमल सिंह रावत,आरुष अग्रवाल, मानसी वार्ष्णेय आदि खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड इवेंट्स में प्रतिभाग किया है#

No comments