#हरदोई:- बेनीगंज- नेवले के आतंक से सहमा बेनीगंज का अहिरन टोला, बच्चे- बूढ़े- जवानों में दहशत#
#हरदोई:- बेनीगंज- नेवले के आतंक से सहमा बेनीगंज का अहिरन टोला, बच्चे- बूढ़े- जवानों में दहशत#
#हरदोई: भैंस समेत कई लोगों को काटकर घायल करने का आरोप, वन विभाग को दी गई सूचना। बेनीगंज नगर के अहिरन टोला में इन दिनों एक नेवले के आतंक ने लोगों की नींद उड़ा दी है। नेहा जनसेवा केंद्र के समीप घूम रहे नेवले के कारण बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर दहशत में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नेवला अचानक लोगों और पशुओं पर हमला कर उन्हें काटने के लिए दौड़ पड़ता है, जिससे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है#
#स्थानीय निवासी एजाज अहमद के मुताबिक, नेवला अब तक कई लोगों और पशु को अपना निशाना बना चुका है। उन्होंने बताया कि मुख्तार अली पुत्र मुफ्ताक अली और मुश्ताक पुत्र छोटकौनू की भैंस को भी नेवले ने काट लिया। इसके अलावा 8 वर्षीय जुनेद पुत्र जिबराईल सहित अन्य लोगों को भी काटने की घटना सामने आई है#
#सबसे ज्यादा चिंता इस बात को लेकर है कि नेवले के अचानक हमलावर होने से लोगों को रास्ते से निकलने में भी डर लग रहा है। बच्चों को अकेले बाहर भेजने से परिजन कतरा रहे हैं, जबकि पशुपालक अपने मवेशियों को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि नेवला कहीं छिपकर बैठ जाता है और मौका मिलते ही अचानक हमला कर देता है#
#घटनाओं के बाद अहिरन टोला में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नेवले को पकड़ा नहीं गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से छोटे बच्चों और बुजुर्गों को लेकर परिजन चिंतित हैं#
#स्थानीय लोगों के अनुसार मामले की जानकारी वन विभाग के कर्मचारियों को दी जा चुकी है और अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नेवले को सुरक्षित तरीके से पकड़ने की कार्रवाई करेगी#
#फिलहाल अहिरन टोला के लोगों की नजरें वन विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द नेवले को पकड़कर आबादी वाले इलाके से हटाया जाए, ताकि बच्चों, बुजुर्गों, राहगीरों और पालतू पशुओं पर मंडरा रहा खतरा समाप्त हो सके#

No comments