#लखनऊ:- एलयू में 56 दिन से चल रहा गतिरोध खत्म, 03 निष्कासित छात्रों की वापसी#
#लखनऊ:- एलयू में 56 दिन से चल रहा गतिरोध खत्म, 03 निष्कासित छात्रों की वापसी#
#लखनऊ: विश्वविद्यालय में छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच पिछले 56 दिनों से चला आ रहा गंभीर गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित किए गए तीन छात्रों को बड़ी राहत देते हुए उनका निष्कासन पूरी तरह वापस ले लिया है#
#दरअसल, लगातार बढ़ रही फीस के विरोध में छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान छात्रों ने कुलपति कार्यालय का भी कई बार घेराव किया था। विरोध प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए तीन छात्रों को विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया था। प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में छात्रों ने निष्कासन का फैसला वापस लेने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया था। पिछले 56 दिनों से जारी आंदोलन के चलते विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच गतिरोध बना हुआ था#
#लंबे समय बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। प्रॉक्टोरियल बोर्ड, प्रॉक्टर और डीन स्टूडेंट वेलफेयर (DSW) की संयुक्त सिफारिशों तथा जांच समिति की अंतिम रिपोर्ट के आधार पर कुलपति के निर्देशानुसार तीनों छात्रों का निष्कासन वापस लेने का निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले के बाद 56 दिनों से चला आ रहा छात्र आंदोलन और गतिरोध समाप्त होने का रास्ता साफ हो गया है#

No comments