Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- उधारी के 500 रुपये मांगने पर दबंग ने दिनदहाड़े किराना दुकान में लगाई आग, पेट्रोल डालकर आग लगाने से बाजार में मची भगदड़, दुकानदारों में दहशत: पुलिस जांच में जुटी#


#हरदोई:- शाहाबाद- उधारी के 500 रुपये मांगने पर दबंग ने दिनदहाड़े किराना दुकान में लगाई आग, पेट्रोल डालकर आग लगाने से बाजार में मची भगदड़, दुकानदारों में दहशत: पुलिस जांच में जुटी#

#हरदोई: शाहाबाद- मोहल्ला इस्लामगंज के पास मंगलवार दोपहर उधारी के रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक द्वारा कथित तौर पर किराना दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। आग लगने से दुकान के बाहर रखा किराने का सामान जलकर राख हो गया। दिनदहाड़े हुई घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया#

#मोहल्ला अल्हापुर निवासी श्याम बहादुर पुत्र रामदास ने शाहाबाद कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी मुख्य बाजार में इस्लामगंज के पास किराने की दुकान है। मंगलवार को उसने गिगयानी निवासी बबलू से उधारी के 500 रुपये मांगे थे। आरोप है कि रुपये मांगने पर बबलू गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया#

#श्याम बहादुर के मुताबिक, विवाद के बाद वह अपनी दुकान पर बैठ गया। कुछ देर बाद बबलू कथित तौर पर प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल लेकर दुकान पर पहुंचा और पेट्रोल डालने का प्रयास किया। खतरा भांपते हुए दुकानदार ने तत्काल दुकान का शटर गिरा दिया। इसी दौरान पेट्रोल दुकान के बाहर रखे किराने के सामान पर गिर गया। आरोप है कि बबलू ने उसमें आग लगा दी#

#आग की लपटें उठते ही बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आसपास मौजूद दुकानदार और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित दुकानदार ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाते हुए जांच-पड़ताल शुरू की#

#पीड़ित दुकानदार ने शाहाबाद कोतवाली में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिया है#

#प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी#

No comments