Breaking News

#लखनऊ:- यूपी में 60+ महिलाओं के लिए आजीवन फ्री बस यात्रा, योगी सरकार की बड़ी सौगात#


#लखनऊ:- यूपी में 60+ महिलाओं के लिए आजीवन फ्री बस यात्रा, योगी सरकार की बड़ी सौगात#

#लखनऊ: रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वरिष्ठ महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए परिवहन निगम की बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की योजना को मंजूरी दी गई है#

#लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत पात्र महिलाएं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए उम्र के प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड दिखाना होगा।  सरकार के मुताबिक इस योजना से एक करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिलने की संभावना है#

#मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को इस सुविधा का शुभारंभ किया।  सरकार ने इस फैसले को वरिष्ठ महिलाओं की सुविधा और आवागमन को आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। रक्षाबंधन से ठीक पहले लिए गए इस फैसले को महिलाओं के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है#

No comments