#हरदोई:- में गंगा-रामगंगा उफनाईं,30 से ज्यादा गांवों पर बाढ़ का खतरा,184 हेक्टेयर फसल जलमग्न#
#हरदोई:- में गंगा-रामगंगा उफनाईं,30 से ज्यादा गांवों पर बाढ़ का खतरा,184 हेक्टेयर फसल जलमग्न#
#हरदोई: में गंगा और रामगंगा नदियों के बढ़ते जलस्तर ने जिले के कटरी और कटियारी क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है।गंगा का पानी बिलग्राम तहसील क्षेत्र के करीब दस गांवों के खेतों तक पहुंच गया है।इससे लगभग 184 हेक्टेयर फसल जलमग्न हो गई है। कई संपर्क मार्गों और सड़कों पर पानी चलने से ग्रामीणों की आवाजाही भी प्रभावित होने लगी है#
#बैराजों से पानी छोड़े जाने और बारिश के बाद गंगा के जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर नदी का पानी चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से 50 सेंटीमीटर ऊपर 137.10 मीटर गेज पर पहुंच गया है। राजघाट पर जलस्तर 125.70 मीटर गेज दर्ज किया गया। इसका असर कटरी छिबरामऊ, कटरी जरसेनामऊ, कटरी बिछुईया, कटरी महादेवा और कटरी परसोला समेत आसपास के गांवों में दिखाई देने लगा है#
#चौंधिपुरवा संपर्क मार्ग पर भी पानी बढ़ रहा है। किसानों के खेतों में खड़ी धान की फसल पानी में डूब गई है। फिलहाल धान की फसल होने के कारण नुकसान कम बताया जा रहा है, लेकिन लंबे समय तक जलभराव रहने पर फसल बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई है#
#उधर रामगंगा नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़कर शाहजहांपुर के हुल्लापुर घाट पर 136.20 मीटर पहुंच गया है। हरपालपुर और सांडी क्षेत्र में गंगा, रामगंगा, गर्रा और गंभीरी नदियों के बढ़ते पानी से 20 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। बरंडारी मोड़ से कन्नौज जाने वाली टू-लेन सड़क पर श्रीमऊ गांव के पास करीब 100 मीटर हिस्से में बाढ़ का पानी बह रहा है। जीवनपुरवा और निकामदपुर में खेतों की फसल डूब चुकी है, जबकि गंभीरी नदी के पानी से चौसार और टिलियापुर में भी फसलें जलमग्न हैं#
#सुरजूपुर में रामगंगा के तेज बहाव से खेतों में कटान जारी है। अर्जुनपुर नगरिया और मोर्चा प्रतिपालपुर में भी खेतों में पानी भर गया है। नदियों का बढ़ता जलस्तर अब खेतों से निकलकर ग्रामीण रास्तों और मुख्य मार्गों तक पहुंचने लगा है, जिससे कटरी क्षेत्र में बाढ़ की चिंता गहराने लगी है#

No comments