#हरदोई:- शाहबाद- उचित दर विक्रेताओं का लाभांश ₹90 से बढ़कर ₹125 प्रति कुंतल, हरदोई के 1612 विक्रेताओं को मिलेगा लाभ#
#हरदोई:- शाहबाद- उचित दर विक्रेताओं का लाभांश ₹90 से बढ़कर ₹125 प्रति कुंतल, हरदोई के 1612 विक्रेताओं को मिलेगा लाभ#
#हरदोई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार, 17 अगस्त 2026 को लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में प्रदेश में कार्यरत उचित दर विक्रेताओं को राज्य सरकार के बजट से अतिरिक्त लाभांश वितरण की घोषणा की गई। इस अवसर पर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया#
#हरदोई: जनपद की सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर मंत्री, विधायक, ब्लॉक प्रमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में उचित दर विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री के सजीव प्रसारण को देखा और सुना। जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल एवं प्रशासनिक अधिकारियों के पर्यवेक्षण में कार्यक्रम संपन्न हुआ#
#शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में विकासखंड परिसर में राज्यमंत्री उच्च शिक्षा, उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती रजनी तिवारी की उपस्थिति में उचित दर विक्रेताओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सरकार द्वारा वर्तमान में प्रचलित ₹90 प्रति कुंतल लाभांश को बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किए जाने की घोषणा पर उचित दर विक्रेताओं ने प्रसन्नता जताई। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से प्रदेश के लगभग 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेता लाभान्वित होंगे। वहीं, जनपद हरदोई के 1612 उचित दर विक्रेताओं को भी बढ़े हुए लाभांश का सीधा लाभ मिलेगा#

No comments