#हरदोई:- बिलग्राम- में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम अनुनय झा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं#
#हरदोई:- बिलग्राम- में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम अनुनय झा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं#
#हरदोई: जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील बिलग्राम में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के संबंध में लाभार्थियों से जानकारी ली। उन्होंने पात्र लोगों से पूछा कि उन्हें पेंशन का लाभ मिल रहा है या नहीं। जिन पात्र व्यक्तियों को पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा था, उनके प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई कर लाभ दिलाने के निर्देश दिए#
#डीएम ने आयुष्मान कार्ड की स्थिति की भी जानकारी ली। जिन पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने थे, उनके कार्ड बनवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मौके पर निस्तारित होने वाले मामलों का तत्काल समाधान किया जाए, जबकि स्थलीय जांच या विभागीय समन्वय वाले प्रकरणों में निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्रवाई की जाए#
#वहीं, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें सुनीं और संबंधित पुलिस अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी जेबी शैडें, उप जिलाधिकारी बिलग्राम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी भावनाथ पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए अशोक कुमार मौर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं तहसील स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे#

No comments