Breaking News

#हरदोई:- सरकारी नाली पर अवैध निर्माण कर पानी का निकास रोकने का आरोप, पीड़ितमहिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार#



#हरदोई:- सरकारी नाली पर अवैध निर्माण कर पानी का निकास रोकने का आरोप, पीड़ितमहिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार#

#हरदोई: बघौली ग्राम अहिरी में सरकारी नाली पर कथित रूप से अवैध निर्माण कर पानी का निकास बाधित किए जाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी प्रीती पत्नी परमिंद ने अपने पड़ोसी टीटी उर्फ अनिल एवं उनकी पत्नी पर सरकारी नाली को बंद कर देने का आरोप लगाते हुए थाना बघौली में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता प्रीती के अनुसार, उनके घर के सामने खड़ंजे के किनारे वर्षों से सरकारी नाली बनी हुई थी, जिससे घर का गंदा पानी तथा बरसात का पानी आसानी से निकल जाता था। आरोप है कि पड़ोसी टीटी उर्फ अनिल और उनकी पत्नी ने नाली के ऊपर चबूतरे का निर्माण करा लिया और पानी के बहाव का रास्ता भी बंद कर दिया। इसके चलते उनके घर का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है महिला का कहना है कि पानी निकासी बाधित होने से घर के आसपास गंदगी फैल रही है और परिवार को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने थाना बघौली में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन शिकायत दिए तीन दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर सरकारी नाली को तत्काल खुलवाया जाए तथा यदि किसी ने अवैध रूप से निर्माण कर सार्वजनिक नाली को बाधित किया है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि गांव में जल निकासी की व्यवस्था पुनः सुचारु हो सके#

No comments