#हरदोई:- सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण पर आदेश बेअसर! कार्रवाई लंबित#
#हरदोई:- सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण पर आदेश बेअसर! कार्रवाई लंबित#
#हरदोई: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बनाए जाने के मामले में तहसीलदार सदर द्वारा ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किए जाने के बावजूद कार्रवाई न होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। सदर तहसील के ग्राम पहल मजरा नन्हे निवासी अनुपम पुत्र करुणाशंकर ने अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि महेश पाल पुत्र हीरालाल ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान का निर्माण कराया था। शिकायत के बाद हुई जांच में सरकारी जमीन पर मकान का निर्माण पाए जाने की बात सामने आई#
#मामले में महेश पाल के खिलाफ उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत वाद संख्या 9596/2025 दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, मामले का निस्तारण करते हुए 9 फरवरी 2026 को तहसीलदार सदर, हरदोई ने मकान के ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया था। आरोप है कि आदेश जारी होने के बावजूद अभी तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं कराई गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने कार्रवाई के लिए कई अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन मामला लंबित बना हुआ है#
#शिकायतकर्ता ने क्षेत्रीय लेखपाल पर संबंधित व्यक्ति से अनुचित लाभ लेने का गंभीर आरोप भी लगाया है।शिकायतकर्ता का कहना है कि गांव में संबंधित व्यक्ति द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि लेखपाल को पैसा दिया गया है, इसलिए मकान नहीं गिराया जाएगा। पीड़ित ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, ध्वस्तीकरण आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है#

No comments