Breaking News

#हरदोई:- सीएचसी कछौना से संबद्ध फिजियोथेरेपिस्ट की संबद्धता समाप्त, जुलाई का वेतन रोका, सीएमओ ने की कार्रवाई#

 

#हरदोई:- सीएचसी कछौना से संबद्ध फिजियोथेरेपिस्ट की संबद्धता समाप्त, जुलाई का वेतन रोका, सीएमओ ने की कार्रवाई#

#हरदोई: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में संबद्धता पर कार्य कर रहे फिजियोथेरेपिस्ट विवेक कुमार तिवारी की संबद्धता समाप्त कर उन्हें उनकी मूल तैनाती स्थल 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय हरदोई में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद मूल तैनाती स्थल पर योगदान न करने पर उनका जुलाई 2026 का वेतन रोक दिया गया है#

#यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरदोई की ओर से मुख्य विकास अधिकारी को भेजी गई जांच संबंधी आख्या में दी गई है। 18 अगस्त 2026 को जारी पत्र में सीएमओ ने बताया कि किसान दिवस से संबंधित पत्र तथा किसान जनशक्ति महासभा के ज्ञापन के संदर्भ में मामले की जांच की गई#

#सीएमओ के अनुसार, कार्यालय के एक जुलाई 2026 के आदेश के माध्यम से विवेक कुमार तिवारी, फिजियोथेरेपिस्ट, की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना से संबद्धता समाप्त कर दी गई थी। उन्हें अपनी मूल तैनाती 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय हरदोई में राजकीय कार्य संपादित करने के लिए निर्देशित किया गया था#

#इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना के अधीक्षक ने 13 जुलाई 2026 को पत्र जारी कर विवेक तिवारी को मूल तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए कार्यमुक्त भी कर दिया। हालांकि, सीएमओ की आख्या के मुताबिक कार्यमुक्त किए जाने के बाद भी उन्होंने 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय हरदोई में योगदान नहीं किया#

#मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जुलाई 2026 का वेतन अवरुद्ध कर दिया है। सीएमओ कार्यालय की ओर से जारी पत्र की प्रतिलिपि महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण लखनऊ मंडल, जिलाधिकारी हरदोई और उप कृषि निदेशक हरदोई को भी सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है#

#स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद संबद्धता समाप्त होने के बावजूद मूल तैनाती स्थल पर योगदान न करने के मामले में विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई को लेकर भी लोगों की नजरें टिकी हैं#

No comments