#हरदोई:- बारिश के बीच नगर पालिका टीम ने संभाला मोर्चा, नालियों की सफाई कर पानी निकालने में जुटे कर्मचारी#
#हरदोई:- बारिश के बीच नगर पालिका टीम ने संभाला मोर्चा, नालियों की सफाई कर पानी निकालने में जुटे कर्मचारी#
#हरदोई: तेज बारिश के चलते बुधवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जलभराव की सूचना मिलते ही नगर पालिका परिषद हरदोई के अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा मधुर के निर्देश पर नगर पालिका की टीम तत्काल सक्रिय हो गई#
#कर्मचारियों ने जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सफाई और जल निकासी का कार्य शुरू किया। नालियों की सफाई कर बारिश के पानी की निकासी सुनिश्चित की गई, जिससे आम नागरिकों को होने वाली परेशानी को कम किया जा सके#
#भारी बारिश के बीच भी नगर पालिका की टीम पूरी तत्परता के साथ मौके पर जुटी रही। नगर पालिका की ओर से कहा गया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और जलभराव की समस्या से मुक्त रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं#
#नगर पालिका ने आम नागरिकों से अपील की है कि नालियों और जल निकासी के मार्गों में कूड़ा-कचरा न डालें। जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी है#

No comments