Breaking News

#हरदोई:- बकरी चोरी के दो मामलों का वांछित आरोपी गिरफ्तार, एक बकरी व अल्टो कार बरामद#


#हरदोई:- बकरी चोरी के दो मामलों का वांछित आरोपी गिरफ्तार, एक बकरी व अल्टो कार बरामद#

#हरदोई: पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं क्षेत्राधिकारी बघौली के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बघौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।थाना बघौली पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 0300/2026, धारा 303(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त सुगन्ध पुत्र फूलचन्द, निवासी ग्राम मलेहरा, थाना सण्डीला, जनपद हरदोई (उम्र लगभग 35 वर्ष) को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने 5 से 7 दिन पूर्व डबल नहर पुल, मन्शुखपुरवा क्षेत्र से एक बकरा एवं बकरी चोरी करने की बात स्वीकार की, जो थाना बघौली पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 0298/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित है। अभियुक्त की निशानदेही पर एक जीवित बकरी बरामद की गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त अल्टो कार संख्या UP30AU6010 को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया। मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया#

#बरामदगी एक जीवित बकरी#

#अल्टो कार संख्या UP30AU6010 (धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज#

#अभियुक्त का आपराधिक इतिहास#

#मु.अ.सं. 0300/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना बघौली#

#मु.अ.सं. 0298/2026, धारा 303(2) बीएनएस, थाना बघौली#

#गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम#

#थानाध्यक्ष प्रशान्त द्विवेदी, उपनिरीक्षक विश्वबन्धु सिंह, उपनिरीक्षक रामकरन प्रसाद, हेड कांस्टेबल शिवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल संदीप यादव, कांस्टेबल रोहित अग्रवाल, कांस्टेबल विमल कुमार-2, कांस्टेबल सुशील एवं कांस्टेबल तनवेश ने संयुक्त कार्रवाई कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया#

No comments