#हरदोई:- टड़ियावां- गूलर वृक्ष कटान मामले में मुकदमा दर्ज, दो आरोपी नामजद#
#हरदोई:- टड़ियावां- गूलर वृक्ष कटान मामले में मुकदमा दर्ज, दो आरोपी नामजद#
#हरदोई: टड़ियावां- थाना टड़ियावां क्षेत्र के ग्राम केदारगंज मजरा पडरी में गूलर के पेड़ के अवैध कटान के मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीट गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर की गई जांच में दो आरोपियों को नामजद किया गया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 26 जुलाई 2026 को शाम करीब 5:00 बजे बीट गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम केदारगंज मजरा पडरी में गूलर के वृक्ष का अवैध कटान किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए बीट प्रभारी राहुल कुमार अपने हमराह सेक्शन प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे#
#मौके पर जांच के दौरान गांव के दक्षिण दिशा में पडरी से केदारगंज मार्ग के किनारे गूलर के पेड़ के अवशेष, पत्ते एवं कटा हुआ तना पाया गया, जबकि लकड़ी को मौके से हटा दिया गया था। कटे हुए वृक्ष की नाप ली गई, जिसकी गोलाई लगभग 3.10 मीटर पाई गई। पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि पेड़ की मालकिन दयावती पत्नी स्वर्गीय रामौतार निवासी ग्राम केदारगंज के गूलर वृक्ष को तैयब गाजी पुत्र नबी मोहम्मद एवं शरीफ पुत्र इसरार, दोनों निवासी ग्राम पडरी, थाना टड़ियावां द्वारा मिलकर अवैध रूप से काटा गया है#
#इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टड़ियावां को प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम-1976 की धारा 4/10 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है#

No comments