#हरदोई:- निर्मलपुर की बदहाल तस्वीर! भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा सामुदायिक शौचालय, सीट में कूड़ा भरा#
#हरदोई:- निर्मलपुर की बदहाल तस्वीर! भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा सामुदायिक शौचालय, सीट में कूड़ा भरा#
#हरदोई: विकास खंड कछौना क्षेत्र के निर्मलपुर गांव में सामुदायिक शौचालय की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी धन से निर्मित सामुदायिक शौचालय के निर्माण और रखरखाव में मानकों की अनदेखी की गई है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच की मांग की है#
#ग्रामीणों का कहना है कि सामुदायिक शौचालय का उद्देश्य गांव के लोगों को स्वच्छ और सुविधाजनक शौचालय की व्यवस्था उपलब्ध कराना था, लेकिन वर्तमान स्थिति में यह उद्देश्य पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। शौचालय की हालत और वहां उपलब्ध सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होने पर सरकारी धन के इस्तेमाल की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है#
#मामले में जानकारी के लिए बीडीओ कछौना को दो बार फोन करने के बाद भी फोन रिसीव नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कराकर निर्माण एवं रखरखाव में खर्च किए गए सरकारी धन का सत्यापन कराया जाए। साथ ही, यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए#

No comments