#हरदोई:- सीमा विवाद में घंटों उलझी रही हरदोई और सीतापुर पुलिस, गोमती में मिला अज्ञात शव#
#हरदोई:- सीमा विवाद में घंटों उलझी रही हरदोई और सीतापुर पुलिस, गोमती में मिला अज्ञात शव#
#कल्याणमल चौकी क्षेत्र में हथिया पुल के पास मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, राजस्व टीम की नपाई के बाद सीतापुर पुलिस के हिस्से आया मामला#
#हरदोई: और सीतापुर जनपद की सीमा से सटे बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की भोर उस समय पुलिस और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जब हथिया पुल के नीचे गोमती नदी की धार में सफेद कपड़े में लिपटा एक अज्ञात शव बहता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर दोनों जनपदों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव किस थाना क्षेत्र की सीमा में है, इसे लेकर काफी देर तक दोनों ओर की पुलिस के बीच सीमा विवाद बना रहा#
#जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 06 बजे ग्रामीणों ने गोमती नदी की धार में एक शव को बहते हुए देखा। शव सफेद कपड़े में लिपटा हुआ था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना आसपास की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कल्याणमल पुलिस चौकी के प्रभारी हरिमोहन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं दूसरी ओर सीतापुर जनपद की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई#
#मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की, लेकिन शव को लेकर दोनों जनपदों की सीमा का सवाल खड़ा हो गया। हरदोई और सीतापुर पुलिस के बीच काफी देर तक यह तय नहीं हो सका कि शव किस थाना क्षेत्र में आता है। सीमा विवाद के चलते पुलिस कार्रवाई घंटों प्रभावित रही#
#मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों ओर के पुलिस अधिकारियों ने राजस्व विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। इसके बाद राजस्व टीमों ने हथिया पुल के नीचे गोमती नदी के दोनों किनारों के साथ ही नदी की धार और आसपास के क्षेत्र की नपाई की। राजस्व टीम द्वारा की गई पैमाइश के बाद घटनास्थल की सीमा को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकी#
#नपाई के बाद शव का मामला सीतापुर जनपद के नैमिष थाना क्षेत्र में आने पर वहां के थानाध्यक्ष नवनीत मिश्रा ने अज्ञात शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सीतापुर भेज दिया#
#कल्याणमल चौकी प्रभारी हरिमोहन सिंह के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। मृतक ने चेकदार लाल रंग की शर्ट तथा मैरून-काले रंग का लोअर पहन रखा था। शव की स्थिति को देखते हुए फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं#
#पुलिस के सामने अब मृतक की पहचान करना सबसे बड़ी चुनौती है। आसपास के गांवों और दोनों जनपदों के संबंधित थाना क्षेत्रों में भी मृतक के हुलिए और कपड़ों के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक कौन था और वह गोमती नदी तक कैसे पहुंचा#
#घटना के बाद कुछ समय के लिए हथिया पुल के आसपास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रहीं। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान के बाद ही उसकी मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी#
#फिलहाल अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव की पहचान होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है#

No comments