#हरदोई:- हरपालपुर- खेत में मिला हैंड ग्रेनेड, मौके पर पहुंची पुलिस- बम निरोधक टीम#
#हरदोई:- हरपालपुर- खेत में मिला हैंड ग्रेनेड, मौके पर पहुंची पुलिस- बम निरोधक टीम#
#हरदोई: हरपालपुर- थाना क्षेत्र के जोधनपुरवा मजरा पलिया में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति को संदिग्ध हैंड ग्रेनेड पड़ा मिला। सूचना मिलते ही डायल-112 के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार, सतीश पुत्र रामसेवक राठौर निवासी जोधनपुरवा ने डायल-112 पर सूचना दी कि उसे एक हैंड ग्रेनेड पड़ा हुआ मिला है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया#
#पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बम खोज एवं निरोधक टीम को मौके पर बुलाया है, ताकि संदिग्ध वस्तु की जांच कर नियमानुसार उसके नष्टीकरण की कार्रवाई की जा सके। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है। फिलहाल मौके पर कानून-व्यवस्था और शांति से संबंधित कोई समस्या नहीं है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस द्वारा आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बम निरोधक टीम को बुलाया गया है, जाँच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी#

No comments