Breaking News

#हरदोई:- गंगा नगर कॉलोनी में जलभराव से बदहाल हालात, कीचड़ भरी गलियों से गुजरने को मजबूर लोग#


#हरदोई:- गंगा नगर कॉलोनी में जलभराव से बदहाल हालात, कीचड़ भरी गलियों से गुजरने को मजबूर लोग#

#हरदोई: शहर से सटी लखनऊ चुंगी के पास स्थित गंगा नगर कॉलोनी में जलभराव और गंदगी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। कॉलोनी में घरों से निकलने वाले पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी कई-कई दिनों तक गलियों में भरा रहता है। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है#

#बारिश के बाद कॉलोनी की कई गलियां कीचड़ और जलभराव से पूरी तरह बदहाल नजर आ रही हैं। रक्षाबंधन जैसे पर्व पर भी लोगों को इन्हीं जलभराव वाली गलियों से होकर आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ा#

#स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से इसका स्थायी समाधान नहीं कराया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इसी क्षेत्र में भाजपा का कार्यालय भी स्थित है, इसके बावजूद कॉलोनी की बदहाल स्थिति जिम्मेदारों की नजर में नहीं आ पा रही है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब शहर के प्रमुख इलाके में ही जलनिकासी की व्यवस्था इतनी खराब है तो बारिश के मौसम में आम लोगों की परेशानी का अंदाजा लगाया जा सकता है#

No comments