Breaking News

#हरदोई:- मल्लावां- में पुलिस हिरासत से मोबाईल चोर फरार#


#हरदोई:- मल्लावां- में पुलिस हिरासत से मोबाईल चोर फरार#

#हरदोई: कस्बे के लाला बाजार में सब्जी खरीदते समय एक युवक की जेब से मोबाइल चोरी करने के आरोप में पकड़ा गया युवक सोमवार रात पुलिस हिरासत से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार लाला बाजार निवासी महेश सक्सेना सोमवार को घर के बाहर सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान उनकी शर्ट की जेब से मोबाइल गायब हो गया। महेश ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें एक युवक मोबाइल निकालते हुए दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने लोगों की मदद से संदिग्ध युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया#

#पुलिसकर्मी अंकुर राणा और एक अन्य पुलिसकर्मी आरोपी को कोतवाली ले गए। पूछताछ में आरोपी ने खुद को झारखंड का निवासी बताया। पुलिस के अनुसार, उसने मल्लावां क्षेत्र में तीन मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की और दो अन्य साथियों के साथ आने की जानकारी दी। हालांकि, पुलिस द्वारा आगे पूछताछ की जाती, इससे पहले ही आरोपी रात में पुलिस हिरासत से फरार हो गया। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि हिरासत में आरोपी की तबीयत बिगड़ गई थी। इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया#

#घटना के बाद कस्बे में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाला बाजार, भगवन्तनगर और बाजीगंज बाजार में लगातार मोबाइल चोरी की घटनाएं सामने आती रही हैं। लोगों ने पुलिस से पूर्व में हुई मोबाइल चोरी की घटनाओं का खुलासा करने और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। कुछ पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करने की बात कही है#

No comments