Breaking News

#हरदोई:- रसोइयों का सम्मान, कैशलेश चिकित्सा कार्ड भी वितरित#


#हरदोई:- रसोइयों का सम्मान, कैशलेश चिकित्सा कार्ड भी वितरित#

#हरदोई: तहसील सभागार सवायजपुर में पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेश चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख हरपालपुर अनोखेलाल कश्यप एवं उपजिलाधिकारी शिवानी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हरपालपुर अनोखेलाल कश्यप, ब्लॉक प्रमुख सांडी अनिल राजपूत तथा विधायक सवायजपुर के प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त किए#

#उन्होंने रसोइयों के बढ़ाए गए मानदेय, साड़ी एवं एप्रन के लिए बढ़ाई गई धनराशि तथा कैशलेश चिकित्सा सुविधा की जानकारी देते हुए शासन की योजनाओं के लाभों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों को सम्मानित किया गया और उन्हें कैशलेश चिकित्सा कार्ड भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में रसोइयों ने प्रतिभाग किया#

#कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपांशु सिंह ने विशेष सहयोग प्रदान किया। भरखनी के नरेंद्र राज, मनोज कुशवाह (एआरपी), अतुल सिंह एवं शशि कुमार सिंह (बीआरसी) ने भी सहयोग दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील कुमार ने किया। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, रसोइयों, शिक्षक साथियों, अभिभावकों एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया#

No comments