Breaking News

#हरदोई:- रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा, एक सहयोगी भी साथ जा सकेगा#

#हरदोई:- रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा, एक सहयोगी भी साथ जा सकेगा#

#हरदोई: रक्षाबंधन के पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। हरदोई क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से हरदोई, सीतापुर, शाहजहांपुर, कन्नौज, गोला और लखीमपुर डिपो के समस्त चालकों एवं परिचालकों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों के अनुसार 27 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे से 28 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक परिवहन निगम की बसों में पात्र महिला यात्रियों को निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। महिला यात्री अपने साथ एक सहयोगी को भी निशुल्क यात्रा करा सकेंगी#

#क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से चालक-परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य यात्रियों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक यात्रा उपलब्ध कराई जाए। किसी भी यात्री के साथ अभद्र व्यवहार न किया जाए और सभी यात्रियों के साथ सहयोग एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखा जाए।अधिकारियों ने चालक-परिचालकों से अपील की है कि वे शासन एवं परिवहन निगम मुख्यालय के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें, ताकि रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और सम्मानजनक परिवहन सुविधा मिल सके। साथ ही परिवहन निगम की स्वच्छ एवं सकारात्मक छवि भी जनता के बीच बनी रहे#

No comments