Breaking News

#प्रयागराज:- मंडी परिषद के ढाई करोड़ के फर्जी भुगतान में नया खुलासा, आरोपी अधिकारी की ‘मलाईदार’ पोस्टिंग पर उठे सवाल#


#प्रयागराज:- मंडी परिषद के ढाई करोड़ के फर्जी भुगतान में नया खुलासा, आरोपी अधिकारी की ‘मलाईदार’ पोस्टिंग पर उठे सवाल#

#प्रयागराज: राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के प्रयागराज संभाग में सामने आए करीब ढाई करोड़ रुपये के फर्जी भुगतान मामले में नया खुलासा हुआ है। घोटाले में तत्कालीन उपनिदेशक को बर्खास्त किया जा चुका है, जबकि दो आरोपी जेल में हैं। वहीं, मामले में आरोपी बताए जा रहे संयुक्त निदेशक निर्माण महेंद्र सिंह की कथित तौर पर ‘मलाईदार’ पोस्टिंग बरकरार रहने से विभागीय कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं#

#बताया जा रहा है कि घोटाले की मूल रकम मंडी मुख्यालय में जमा करा दी गई, लेकिन मूल धनराशि पर बनने वाला ब्याज अभी तक जमा नहीं कराया गया है। इसी बिंदु को लेकर भी विभागीय स्तर पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। महेंद्र सिंह वर्तमान में बरेली संभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात बताए जा रहे हैं। आरोप है कि प्रयागराज संभाग में हुए फर्जी भुगतान प्रकरण के बावजूद उनकी पोस्टिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया#

#मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य सचिव के निर्देश पर विशेष सचिव से दोबारा जांच कराई गई है। दोबारा जांच के बाद अब विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई को लेकर भी निगाहें टिकी हैं। ढाई करोड़ रुपये के फर्जी भुगतान से जुड़े इस मामले में एक अधिकारी की बर्खास्तगी और दो आरोपियों के जेल जाने के बाद भी एक प्रमुख आरोपी अधिकारी की तैनाती बरकरार रहने का मुद्दा चर्चा में है। अब सवाल यह है कि घोटाले की रकम वापस होने के बावजूद ब्याज की वसूली क्यों नहीं हुई और आरोपी अधिकारी की कथित तौर पर महत्वपूर्ण पद पर तैनाती क्यों बरकरार रखी गई#

No comments