Breaking News

#हरदोई:- स्कूल गेट के सामने जलभराव, कीचड़ से होकर गुजर रहे नन्हे-मुन्ने बच्चे#


#हरदोई:- स्कूल गेट के सामने जलभराव, कीचड़ से होकर गुजर रहे नन्हे-मुन्ने बच्चे#

#हरदोई: विकास खंड शाहाबाद की ग्राम पंचायत बारी स्थित प्राथमिक एवं जूनियर स्कूल के मुख्य गेट के सामने जलभराव होने से ग्राम हरदासपुर से स्कूल आने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद गेट के सामने पानी और कीचड़ जमा होने से बच्चों का स्कूल पहुंचना मुश्किल हो गया है#

#ग्राम हरदासपुर से प्रतिदिन कई बच्चे पढ़ाई के लिए इस विद्यालय में आते हैं। स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार पर पानी भरा होने के कारण बच्चों को मजबूरी में जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। छोटे बच्चों को कीचड़ और पानी से होकर स्कूल जाते देख अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है#

#ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी स्कूल के गेट के सामने जमा हो जाता है। पानी अधिक होने पर बच्चों को रास्ता पार करने में काफी दिक्कत होती है। फिसलन के कारण बच्चों के गिरने का खतरा भी बना रहता है, जबकि कई बार उनके कपड़े भी कीचड़ से खराब हो जाते हैं#

#अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे छोटे हैं। ऐसे में स्कूल के प्रवेश द्वार पर लगातार जलभराव रहना गंभीर समस्या है। यदि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई तो किसी बच्चे के साथ हादसा हो सकता है#

#ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों और ग्राम पंचायत से स्कूल गेट के सामने जमा पानी की तत्काल निकासी कराने की मांग की है। साथ ही स्थायी समाधान के लिए नाली निर्माण अथवा रास्ते को ऊंचा कराने की व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई है, ताकि बारिश के दिनों में हरदासपुर से आने वाले बच्चों को परेशानी न हो#

No comments