Breaking News

#हरदोई:- के उत्कृष्ट शिक्षक लाल बहादुर गौतम को जयपुर में मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान#


#हरदोई:- के उत्कृष्ट शिक्षक लाल बहादुर गौतम को जयपुर में मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान#

#नेपाल, सिक्किम, केरल और शिमला राजभवन सहित देश-विदेश में मिल चुके हैं कई प्रतिष्ठित सम्मान#

#हरदोई: सुरसा- ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भटेउरा के प्रधानाध्यापक और वर्ष 2021 के 'राज्य शिक्षक पुरस्कार' विजेता लाल बहादुर गौतम के नाम एक और बड़ी अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि जुड़ गई है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके 28 वर्षों के लंबे अनुभव, पूर्व विद्यालय प्राथमिक विद्यालय म्योनी में किए गए ऐतिहासिक कायाकल्प (जिसके लिए म्योनी स्कूल को 2019 में उत्कृष्ट विद्यालय चुना गया था) और ज़मीनी स्तर पर किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों को देखते हुए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय संस्था द्वारा 'एग्जीक्यूटिव रिकग्निशन एवं मानद सम्मान' के लिए आमंत्रित किया गया है#

#यह गौरवमयी सम्मान उन्हें आगामी 23 अगस्त (रविवार) को जयपुर (राजस्थान) के प्रतिष्ठित वेस्टा मौर्य पैलेस में आयोजित होने वाले एक गरिमामयी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल समारोह (International Delegation Ceremony) में प्रदान किया जाएगा।शिक्षक लाल बहादुर गौतम सिर्फ स्कूल के बच्चों को ही नहीं पढ़ाते, बल्कि वह समाज के वंचित वर्ग व गरीब बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और हर संभव मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। समाज के जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ सेवा करना उनके जीवन का मुख्य ध्येय रहा है#

#उनकी इसी राष्ट्र सेवा को देखते हुए उन्हें इससे पहले भी नेपाल के लुम्बिनी बौद्ध विश्वविद्यालय में 'अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान', सिक्किम राजभवन में 'शिक्षा भूषण सम्मान', केरल राजभवन में 'शिक्षक श्री सम्मान', शिमला राजभवन में 'साहित्य सेवा सम्मान' तथा विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ (भागलपुर, बिहार) से 'विद्या वाचस्पति' (मानद सम्मान) सहित देश-विदेश के तमाम प्रतिष्ठित शैक्षणिक व सामाजिक संस्थानों द्वारा कई सम्मान प्रदान किए जा चुके हैं। उनकी इस नई अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर जनपद के शिक्षा विभाग व समाज के लिए गौरव की बात है#

No comments