Breaking News

#लखनऊ:- केजीएमयू के डिप्टी रजिस्ट्रार संदीप भट्टाचार्या ने दिया इस्तीफा#


#लखनऊ:- केजीएमयू के डिप्टी रजिस्ट्रार संदीप भट्टाचार्या ने दिया इस्तीफा#

#लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में निजी प्रैक्टिस के आरोपों को लेकर चल रही जांच के बीच डिप्टी रजिस्ट्रार संदीप भट्टाचार्या ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। प्रशासन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हालांकि, निजी प्रैक्टिस के आरोपों की जांच जारी रहेगी#

#प्रशासन ने डॉ. ज्योति चोपड़ा को डिप्टी रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। मामला केजीएमयू के फिजियोलॉजी विभाग के एक प्रोफेसर से जुड़ा है। प्रोफेसर पर 21 मई को निजी प्रैक्टिस करने का आरोप लगा था। शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई थी#

#जांच समिति ने संबंधित प्रोफेसर से करीब 45 मिनट तक पूछताछ की और इस दौरान 25 से अधिक सवाल पूछे गए। शिकायतकर्ता का बयान भी दर्ज किया जा रहा है। समिति अपनी रिपोर्ट तैयार कर कुलपति को सौंपेगी। डिप्टी रजिस्ट्रार के इस्तीफे के बाद भी जांच प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी और आरोपों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल जारी रहेगी#

No comments