#हरदोई:- लोकसभा क्षेत्र के सांसद जयप्रकाश ने आज केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर हरदोई–गुरसहायगंज (वाया सांडी) प्रस्तावित नई रेल लाइन के कार्य से संबंधित पिछले कई वर्षों से सभी आवश्यक औपचारिकताएँ एवं स्वीकृतियाँ पूर्ण होने के बावजूद प्रारंभ नहीं होने की शिकायत की#

#सांसद जयप्रकाश में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से विस्तारपूर्वक मुलाकात कर परियोजना को शीघ्र शुरू कराने का अनुरोध भी किया#
#सांसद जयप्रकाश ने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर परियोजना की प्रगति की समीक्षा करने तथा आवश्यक कार्रवाई जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए#
#हरदोई: सांसद जयप्रकाश ने हरदोई, बघौली, एवं शाहाबाद रेलवे स्टेशनों पर अधिक से अधिक ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर भी पत्र सौंपा#
#हरदोई सांसद जयप्रकाश ने बताया कि रेल मंत्री जी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र कराने की बात कही#
#सांसद ने बताया कि यह बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना अब जल्द ही धरातल पर उतरेगी, जिससे क्षेत्र के लाखों लोगों को बेहतर रेल संपर्क, आवागमन की सुविधा तथा विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे#

No comments