#हरदोई:- कांवड़ियों के बीच विवाद का पुलिस ने कराया निस्तारण, मोटरसाइकिल बरामद कर श्रद्धालु को सौंपी#
#हरदोई:- कांवड़ियों के बीच विवाद का पुलिस ने कराया निस्तारण, मोटरसाइकिल बरामद कर श्रद्धालु को सौंपी#
#हरदोई: बघौली पवित्र श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था लगातार बनाए रखी जा रही है। इसी क्रम में 17 अगस्त 2026 को थाना बघौली क्षेत्र में कांवड़ियों के दो पक्षों के बीच हुए विवाद का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निस्तारण करा दिया#
#पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 2:30 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि 30 से अधिक लोगों ने एक श्रद्धालु की मोटरसाइकिल छीन ली है। सूचना पर उपनिरीक्षक विश्वबन्धु सिंह, हेड कांस्टेबल विजयचन्द्र यादव और कांस्टेबल संदीप कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की#
#जांच में सामने आया कि हुसैनपुर-उमरापुर के बीच मोटरसाइकिल संख्या UP34 BX 4108 पर सवार कमलेश पुत्र रंगीलाल, निवासी रमवापुर, थाना कोतवाली देहात, सीतापुर तथा उनके साथ दो अन्य कांवड़ियों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दूसरे पक्ष के कांवड़ियों की कांवड़ से टकरा गई। इससे कांवड़ खंडित होने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई#
#विवाद के दौरान कमलेश अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर चले गए। दूसरे पक्ष के लोगों ने मोटरसाइकिल को नैमिष तिराहा स्थित पुलिस बूथ पर खड़ा कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की और पूरे मामले की जानकारी ली।पुलिस ने मोटरसाइकिल को सकुशल पुलिस बूथ से बरामद कर शिकायतकर्ता कमलेश को सौंप दिया#
#जांच में दोनों पक्षों की गलती सामने आने पर पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर विवाद का निस्तारण करा दिया। पुलिस के अनुसार, करीब 14 घंटे के भीतर मामले का निस्तारण कर दिया गया और वर्तमान में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है#
#थानाध्यक्ष बघौली प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है#

No comments