#दिल्ली:- महंगाई का झटका! आज से बढ़ सकते हैं इन सामानों के दाम#
#दिल्ली:- महंगाई का झटका! आज से बढ़ सकते हैं इन सामानों के दाम#
#दिल्ली: आम लोगों की जेब पर महंगाई का असर और बढ़ सकता है। अगस्त से रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले कई उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। इनमें पैकेज्ड चाय, हेयर ऑयल, साबुन, पैकेज्ड फूड, रेफ्रिजरेटर, टेलीविजन, रेडीमेड कपड़े और यात्री वाहन शामिल हैं#
#बताया जा रहा है कि कुछ कंपनियां इन उत्पादों की कीमतों में करीब 4 से 8 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकती हैं। कंपनियों के मुताबिक लागत बढ़ने और वैश्विक परिस्थितियों के चलते कीमतों में संशोधन किया जा रहा है#
#विशेषज्ञों के अनुसार मध्य-पूर्व में जारी तनाव और युद्ध की वजह से कच्चे तेल, परिवहन और अन्य इनपुट लागत पर दबाव बढ़ रहा है। इसका असर धीरे-धीरे अलग-अलग उत्पादों की कीमतों पर दिखाई दे सकता है#
#कंपनियों का कहना है कि त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले यह कीमतों में आखिरी बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, अलग-अलग कंपनियों और उत्पादों में कीमत बढ़ने की दर अलग हो सकती है#

No comments