#हरदोई:- सड़क पर सजती है मौरंग की अवैध मंडी, जाम से राहगीर परेशान#
#हरदोई:- सड़क पर सजती है मौरंग की अवैध मंडी, जाम से राहगीर परेशान#
#हरदोई: शहर कोतवाली क्षेत्र के बिलग्राम रोड स्थित कसरावां में सड़क किनारे ओवरलोड ट्रकों से मौरंग उतारकर बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हर दिन सुबह सड़क पर ट्रकों की कतार लगाकर मौरंग की मंडी सजाई जाती है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है#
#स्थानीय लोगों के मुताबिक, ओवरलोड ट्रकों को सड़क पर खड़ा कर मौरंग की बिक्री की जाती है। इस दौरान बिलग्राम रोड पर घंटों तक जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है#
#सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को होती है। सड़क पर भारी वाहनों के खड़े रहने और यातायात बाधित होने से बच्चों को भीड़भाड़ वाले रास्ते से गुजरना पड़ता है#
#स्थानीय लोगों ने सड़क पर इस तरह मौरंग की बिक्री और ओवरलोड वाहनों के खड़े होने पर रोक लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि संबंधित विभागों को मामले का संज्ञान लेकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराने के साथ ही ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए#

No comments