#हरदोई:- जलभराव से बेहाल चांद बेहटा, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे#
#हरदोई:- जलभराव से बेहाल चांद बेहटा, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे#
#हरदोई: शहर से सटे चांद बेहटा ग्राम पंचायत में जलभराव की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। सड़क पर भरा गहरा पानी यहां सरकार के विकास कार्यों की जमीनी हकीकत बयां कर रहा है। टड़ियावा ब्लॉक के चांद बेहटा में जिस स्थान पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, वहां से भाजपा के पूर्व सांसद अंशुल वर्मा का आवास महज करीब 200 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। जबकि फल मंडी भी बिल्कुल समीप है। क्षेत्र में दो निजी स्कूल होने के कारण स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों का आवागमन लगातार बना रहता है#
#सड़क पर पानी भरने के कारण स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करना पड़ रहा है। तस्वीरों में जलभराव की गंभीर स्थिति साफ नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से बनी इस समस्या की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का पर्याप्त ध्यान नहीं है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बारिश के बाद हालात और बदतर हो जाते हैं।अब सवाल यह है कि आखिर कब सुधरेगी चांद बेहटा की सड़क और कब मिलेगी लोगों को जलभराव से राहत#

No comments