Breaking News

#हरदोई:- बघौली- ग्राम सभा महरी से द्वितीय डाक कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन, राजघाट से जल भरकर बुद्धेश्वर महादेव पर होगा जलाभिषेक#


#हरदोई:- बघौली- ग्राम सभा महरी से द्वितीय डाक कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन, राजघाट से जल भरकर बुद्धेश्वर महादेव पर होगा जलाभिषेक#

#हरदोई: बघौली- 3 अगस्त। ग्राम सभा महरी में द्वितीय डाक कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक यात्रा में ग्राम महरी एवं आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भाग लिया।कांवड़ यात्रा ग्राम सभा महरी से प्रारंभ होकर राजघाट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगाजल से कांवड़ भरी। इसके बाद सभी कांवड़िए "बोल बम" और "हर हर महादेव" के जयघोष के साथ वापस ग्राम महरी पहुंचे और श्री बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और शिव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कीं#

#इस अवसर पर आयोजक रविंद्र गुप्ता एवं उनकी टीम सहित ग्रामवासियों ने कांवड़ियों का स्वागत किया तथा यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना रहा#

No comments