#हरदोई:- बेनीगंज- पुलिस पहरे के बीच विद्यालय में चोरी, व्यवस्था पर उठे सवाल#
#हरदोई:- बेनीगंज- पुलिस पहरे के बीच विद्यालय में चोरी, व्यवस्था पर उठे सवाल#
#हरदोई: बेनीगंज- मुख्य चौराहा स्थित संविलियन विद्यालय में चोरों ने पुलिस पहरे को धता बताते हुए ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। 15 अगस्त को विद्यालय बंद करने के बाद 17 अगस्त की सुबह शिक्षक आशीष कुमार पहुंचे तो मुख्य कार्यालय, रसोईघर समेत कई कमरों के ताले टूटे मिले। चोर दो गैस सिलेंडर, गैस भट्टी, भेंट में मिली एलसीडी और चाबियों का गुच्छा ले गए। एक कमरे में घुसने के लिए दरवाजा तक फैला दिया गया#
#सबसे बड़ा सवाल यह है कि विद्यालय मुख्य चौराहे पर और कोतवाली से महज करीब 300 मीटर की दूरी पर है, जहां रात में पुलिस की मौजूदगी बताई जाती है। इसके बावजूद चोर पूरी रात विद्यालय में बेखौफ तांडव करते रहे और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की रात्रि गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है#

No comments