Breaking News

#हरदोई:- भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सांसद अशोक रावत का प्रताप नगर में भव्य अभिनंदन, कार्यकर्ताओं में दिखा अपार उत्साह#


#हरदोई:- भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सांसद अशोक रावत का प्रताप नगर में भव्य अभिनंदन, कार्यकर्ताओं में दिखा अपार उत्साह#

#हरदोई: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के उपरांत मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के सांसद अशोक रावत का प्रताप नगर चौराहे पर ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा#

#कार्यक्रम की शुरुआत अमित शुक्ला 'गुड्डू' की अध्यक्षता में प्रताप नगर चौराहे स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद सांसद अशोक रावत कार्यकर्ताओं के साथ पैदल यात्रा करते हुए अमित शुक्ला गुड्डू के आवास पहुंचे। रास्ते भर जगह-जगह फूलों की वर्षा कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया#

#अमित शुक्ला गुड्डू के आवास पर हजारों की संख्या में उपस्थित समर्थकों ने सांसद अशोक रावत को 21 किलोग्राम के भव्य पुष्पहार पहनाकर ऐतिहासिक सम्मान दिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी, गर्व और उत्साह साफ झलक रहा था#

#कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भारतीय जनता पार्टी बेनीगंज मंडल अध्यक्ष रोहित वैश्य के संयोजन में आयोजित स्वागत समारोह रहा। बेनीगंज मंडल में प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला बड़ा स्वागत कार्यक्रम था, जिसने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार कर दिया। युवा, वरिष्ठ एवं महिला कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया#

#अपने संबोधन में सांसद एवं नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही वह संगठन है, जहां समाज के प्रत्येक वर्ग का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि पार्टी गरीब, वंचित, शोषित और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है#

#नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी राज्य और केंद्र, दोनों स्तरों पर और अधिक मजबूती के साथ जनसेवा करती रहेगी#

#इस भव्य स्वागत समारोह में हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं समर्थक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा और कार्यकर्ताओं का जोश, अनुशासन तथा संगठन के प्रति समर्पण सभी के आकर्षण का केंद्र रहा#

No comments