#हरदोई:- नशामुक्त भारत और विकसित भारत के संकल्प को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित#
#हरदोई:- नशामुक्त भारत और विकसित भारत के संकल्प को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित#
#हरदोई: केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ एवं ‘विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम जन-जागरूकता अभियान’ के तहत जिला पंचायत सभागार में एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने किया। केंद्रीय संचार ब्यूरो के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया#
#क्षेत्रीय संचार अधिकारी जय सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान कलाकारों ने नाट्य रूपांतरण के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों और नशामुक्त समाज के महत्व का संदेश दिया। साथ ही विकसित भारत के संकल्प और जनभागीदारी को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया#
#मुख्य अतिथि प्रेमावती ने कहा कि विकसित भारत और सशक्त राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक नशामुक्त जीवन, सामाजिक उत्तरदायित्व और सकारात्मक जनभागीदारी को अपनाए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौशल, सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि पीके वर्मा ने कहा कि किसी भी अभियान की सफलता केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से सुनिश्चित होती है। शासन और समाज के साथ मिलकर काम करने से परिवर्तन स्थायी बनाया जा सकता है#
#कार्यक्रम में उपायुक्त श्रम एवं रोजगार संतोष सिंह, बीडीओ सुरसा कविता अवस्थी, क्षेत्रीय मद्य निषेध अधिकारी रमेश कुमार ने भी नशामुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सारिका सिंह ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो परिवार, गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी मौजूद रहे#

No comments