Breaking News

#हरदोई:- रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा का असर, रोडवेज बस अड्डे पर उमड़ी भारी भीड़#


#हरदोई:- रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा का असर, रोडवेज बस अड्डे पर उमड़ी भारी भीड़#

#हरदोई: रक्षाबंधन पर्व पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को दी गई मुफ्त बस यात्रा की सुविधा का असर हरदोई रोडवेज बस अड्डे पर साफ दिखाई दे रहा है। गुरुवार सुबह से ही बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बसों के पहुंचते ही उनमें सवार होने के लिए यात्रियों में होड़ मच रही है। कई बसें पूरी तरह भरकर रवाना हो रही हैं। सीट नहीं मिलने के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है#

#मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने से बड़ी संख्या में महिलाएं रक्षाबंधन पर अपने मायके और अन्य गंतव्यों के लिए रवाना हो रही हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने से रोडवेज कर्मचारियों और अधिकारियों को भी व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।यात्रियों ने भीड़ को देखते हुए प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन कराने की मांग की है, ताकि रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं समेत सभी यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिल सके#

No comments