Breaking News

#प्रयागराज:- उत्तर प्रदेश- UPTET-2026 का रिजल्ट घोषित, प्राथमिक में 80% और उच्च प्राथमिक में 71% अभ्यर्थी सफल#


#प्रयागराज:- उत्तर प्रदेश- UPTET-2026 का रिजल्ट घोषित, प्राथमिक में 80% और उच्च प्राथमिक में 71% अभ्यर्थी सफल#

#प्रयागराज: उत्तर प्रदेश- शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET-2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तरों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सफल हुए हैं। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कुल 7,13,648 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें 5,71,435 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। इस स्तर पर सफलता दर 80.07 प्रतिशत रही। वहीं, परीक्षा में शामिल 1,22,405 कार्यरत शिक्षकों में से 93,387 शिक्षक सफल हुए, जिनकी सफलता दर 76.29 प्रतिशत रही#

#उच्च प्राथमिक स्तर पर कुल 10,57,021 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 7,59,513 अभ्यर्थी सफल रहे। यहां सफलता दर 71.85 प्रतिशत रही। कार्यरत शिक्षकों की बात करें तो 1,46,394 शिक्षकों में से 1,13,384 शिक्षक सफल घोषित किए गए। UPTET-2026 की परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को कुल पांच पालियों में प्रदेश के 60 जनपदों के 955 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी#

#अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। सफल अभ्यर्थियों में रिजल्ट जारी होने के बाद खुशी का माहौल है#

No comments