#हरदोई:- बिलग्राम- गांव मे मूलभूत सुविधाओं का अभाव, जर्जर रास्ते से आवागमन ठप, ग्रामीण परेशान#
#हरदोई:- बिलग्राम- गांव मे मूलभूत सुविधाओं का अभाव, जर्जर रास्ते से आवागमन ठप, ग्रामीण परेशान#
#हरदोई: बिलग्राम- तहसील क्षेत्र के ग्राम एवं पोस्ट डाभा में कन्या जूनियर स्कूल से तालाब के किनारे जाने वाला रास्ता पिछले कई महीनों से बेहद जर्जर हालत में पड़ा है। रास्ते की स्थिति इतनी खराब है कि यहां से ग्रामीणों का आवागमन लगभग पूरी तरह बंद हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक रास्ते पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ होने के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है#
#स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है#
#ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते की मरम्मत को लेकर कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन हर बार यह कहकर मामला टाल दिया जाता है कि “प्रधान के पास पैसा नहीं है।” ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर रास्ते की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि बंद पड़ा आवागमन दोबारा सुचारु हो सके#

No comments