Breaking News

#हरदोई:- सुबह 6 बजे से फ्री सफर! रक्षाबंधन पर रोडवेज स्टॉफ को सुगम व्यवस्था के निर्देश#


#हरदोई:- सुबह 6 बजे से फ्री सफर! रक्षाबंधन पर रोडवेज स्टॉफ को सुगम व्यवस्था के निर्देश#

#हरदोई: रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई है। हरदोई बस स्टेशन से संचालित बसों में यह सुविधा 27 अगस्त 2026 की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक लागू रहेगी। निर्देशों के अनुसार एक महिला के साथ एक सहवर्ती को भी निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी#

#रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बस चालकों और परिचालकों को पूरी तत्परता के साथ सेवाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देशों के क्रम में क्षेत्रीय प्रबंधन तथा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से हरदोई डिपो के चालक-परिचालक स्टाफ को यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए#

#इस दौरान वरिष्ठ केंद्र प्रभारी प्रेम शंकर और केंद्र प्रभारी राकेश कुमार मौर्य समेत बस स्टेशन हरदोई डिपो का स्टाफ मौजूद रहा। अधिकारियों ने रक्षाबंधन के दौरान परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने पर जोर दिया#

No comments