Breaking News

#हरदोई:- गाँधी भवन में गूंजा रसोइया बहनों के सम्मान का स्वर, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने बांटे कैशलेस चिकित्सा कार्ड#


#हरदोई:- गाँधी भवन में गूंजा रसोइया बहनों के सम्मान का स्वर, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने बांटे कैशलेस चिकित्सा कार्ड#

#हरदोई: गांधी भवन सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत मिड-डे मील रसोइया माताओं एवं बहनों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के आबकारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल मौजूद रहे#

#इस दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। गांधी भवन में मौजूद जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। समारोह के दौरान मंत्री नितिन अग्रवाल ने रसोइया बहनों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। कार्ड के माध्यम से उन्हें चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा#

#मंत्री ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य की जिम्मेदारी निभाने वाली रसोइया बहनों का योगदान महत्वपूर्ण है। सरकार उनके हित और कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में रसोइया माताओं-बहनों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। कैशलेस चिकित्सा कार्ड मिलने पर रसोइया बहनों में खुशी देखने को मिली#

No comments