#हरदोई:- शिव प्रभा अस्पताल में इलाज के दौरान नवजात की मौत, डॉक्टर-कर्मचारी फरार#
#हरदोई:- शिव प्रभा अस्पताल में इलाज के दौरान नवजात की मौत, डॉक्टर-कर्मचारी फरार#
#हरदोई: पाली क्षेत्र स्थित शिव प्रभा अस्पताल में इलाज के दौरान एक नवजात की मौत का मामला सामने आया है। नवजात की मौत के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे#
#मामले में परिजनों की ओर से अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल की, घटना की वास्तविक वजह और इलाज के दौरान बरती गई कथित लापरवाही की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी#

No comments