Breaking News

#लखनऊ:- उत्तर प्रदेश- यूपी में विद्युत उपभोक्ताओं को चुकाना पड़ रहा दोगुना बिल#


#लखनऊ:- उत्तर प्रदेश- यूपी में विद्युत उपभोक्ताओं को चुकाना पड़ रहा दोगुना बिल#

#लखनऊ: उत्तर प्रदेश- में करीब 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। अब विद्युत उपभोक्ताओं दोगुना बिल चुकाना पड़ रहा है। इसका सीधा असर गरीब उपभोक्ताओं पर पड़ा है और करीब 25 फीसदी उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पा रहा है#

#लोड बढ़ने के बाद उपभोक्ताओं को अब बिजली बिल के रूप में अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा है। शिकायतों के मुताबिक, जिन 01 किलोवॉट वाले कनेक्शन धारकों का बिल पहले करीब 500 रुपये आता था, उन्हें अब लगभग 1000 रुपये तक का भुगतान करना पड़ रहा है#

#मामला सामने आने के बाद उपभोक्ताओं की ओर से बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। करीब एक माह बाद बढ़े हुए विद्युत भार का असर बिलों में दिखाई देने से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ गई है। बिना सूचना लोड बढ़ाने और सब्सिडी प्रभावित होने को लेकर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं#

No comments