Breaking News

#कानपुर:- में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, दोनों पायलटों की दर्दनाक मौत#

#कानपुर:- में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, दोनों पायलटों की दर्दनाक मौत#

#कानपुर: गंगा बैराज के पास गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। गर्ग एविएशन का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट नत्थापुरवा गांव के पास खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार इंस्ट्रक्टर पायलट सचिन भाटिया और ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी की मौत हो गई। दोनों को हादसे के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया#

#जानकारी के मुताबिक, चार सीटों वाला ट्विन इंजन Tecnam P2006T विमान गर्ग एविएशन के ट्रेनिंग सेंटर से करीब 11:30 बजे उड़ान पर निकला था। लगभग 20 मिनट बाद गंगा बैराज के पास नत्थापुरवा क्षेत्र में यह हादसे का शिकार हो गया। विमान में इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट समेत दो लोग सवार थे#

#मृतकों में इंस्ट्रक्टर पायलट सचिन भाटिया गुजरात और ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी कर्नाटक के रहने वाले बताए गए हैं। हादसे के बाद मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव टीमें पहुंचीं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है#

#DGCA ने हादसे की जानकारी के बाद जांच के निर्देश दिए हैं और Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) द्वारा विस्तृत जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी#

No comments