#हरदोई:- नन्ही छात्राओं ने डीएम अनुनय झा को पहनाई हस्तनिर्मित राखी, रक्षाबंधन पर दिया स्नेह का संदेश#
#हरदोई:- नन्ही छात्राओं ने डीएम अनुनय झा को पहनाई हस्तनिर्मित राखी, रक्षाबंधन पर दिया स्नेह का संदेश#
#हरदोई: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और आत्मीय भावनाओं का सुंदर परिचय दिया। छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई हस्तनिर्मित राखियां जिलाधिकारी अनुनय झा को पहनाकर स्नेह और सम्मान का संदेश दिया#
#इस अवसर पर कक्षा 8 की आकांक्षा, कक्षा 7 की शोभा, कक्षा 9 की खुशी, कक्षा 7 की मान्या और कक्षा 6 की अर्चना ने सहभागिता की। छात्राओं द्वारा प्रेम और लगन से तैयार की गई राखियों को जिलाधिकारी को पहनाया गया। बच्चियों की इस पहल की सभी ने सराहना की। इस तरह की गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, संस्कार और सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देती हैं। इस अवसर पर छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय परिवार को सुंदर पहल के लिए शुभकामनाएं दी गईं#

No comments