#हरदोई:- उद्योग-व्यापार को बढ़ावा देने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम अनुनय झा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश#
#हरदोई:- उद्योग-व्यापार को बढ़ावा देने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम अनुनय झा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश#
#हरदोई: स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में औद्योगिक विकास और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने पीएम एफएमई योजना के प्रति व्यापारियों को जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक में उद्यमियों और व्यापारियों ने विद्युत, सड़क, जल निकासी, औद्योगिक क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं डीएम के समक्ष रखीं#
#डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने उद्यमियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने और निवेश के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए#
#बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, सीओ सिटी अजीत चौहान, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मयंक कुंडू व अन्य विभागों के अधिकारी, उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु समिति के पदाधिकारी, उद्यमी और व्यापारी मौजूद रहे#

No comments