#हरदोई:- बिजली व्यवस्था पर डीएम अनुनय झा सख्त, बोले- कटौती और ट्रिपिंग पर तत्काल लगे रोक#
#हरदोई:- बिजली व्यवस्था पर डीएम अनुनय झा सख्त, बोले- कटौती और ट्रिपिंग पर तत्काल लगे रोक#
#हरदोई: स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग एवं नेडा की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद की विद्युत आपूर्ति, लाइन लॉस, राजस्व वसूली और उपभोक्ता शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शासन द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए#
#अनावश्यक कटौती और ट्रिपिंग की समस्या का तत्काल समाधान करने के साथ ही जर्जर तारों एवं ट्रांसफार्मरों को समय से बदलने के निर्देश दिए गए। विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को निर्धारित समयावधि में हटवाने को भी कहा गया। उन्होंने आईपीडी, आरडीएसएस सहित अन्य विद्युत योजनाओं के कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए। विद्युत चोरी रोकने के लिए अधिशासी अभियंताओं समेत सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया#
#जिलाधिकारी ने पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए उपभोक्ताओं को सही एवं समय से बिल उपलब्ध कराने तथा गलत बिलिंग की शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही मीटर रीडिंग की शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित करने को कहा#
#बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने पीएम सूर्यघर योजना के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकों के अधिकारियों से योजना से संबंधित पत्रावलियों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार सहित संबंधित विभागों एवं बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे#

No comments