#हरदोई:- बघौली- ग्राम भेलावा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक प्रभाष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना#
#हरदोई:- बघौली- ग्राम भेलावा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक प्रभाष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना#
#हरदोई: बघौली- ग्राम भेलावा में देशभक्ति के उत्साह और राष्ट्रीय भावना के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा को विधायक प्रभाष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, ग्रामीण और छात्र हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में पूर्व जिला मंत्री अविनाश पांडेय, मंडल प्रवासी सुनील वाजपेयी, जिला सह कार्यालय मंत्री आशुतोष आजाद, अर्जुन सिंह, मंडल अध्यक्ष शिवाजी चंदेल, तिरंगा यात्रा संयोजक कपिल सिंह एडवोकेट, सहसंयोजक प्रमोद पाल एवं मनोज शुक्ला पकज शुक्ला सहित मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा में लालू प्रसाद शुक्ला इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में लहराते तिरंगों के साथ निकली यात्रा से पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल नजर आया। कार्यकर्ताओं और छात्रों ने भारत माता की जय तथा देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए राष्ट्रहित और देश की एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई#

No comments