Breaking News

#हरदोई:- डीएम के निर्देश भी बेअसर! शुगर मिल कॉलोनी रोड बनी गड्ढों की सड़क, जिम्मेदार बेखबर#


#हरदोई:- डीएम के निर्देश भी बेअसर! शुगर मिल कॉलोनी रोड बनी गड्ढों की सड़क, जिम्मेदार बेखबर#

#हरदोई: शहर की शुगर मिल कॉलोनी रोड बदहाल हालत में है। करीब एक किलोमीटर लंबी इस सड़क पर स्थानीय लोगों के मुताबिक एक हजार से ज्यादा गहरे गड्ढे हो चुके हैं। सड़क की हालत इतनी खराब है कि राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है#

#बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण को लेकर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़क की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। गड्ढों से परेशान स्थानीय लोग अब उन्हें कूड़ा और कंक्रीट डालकर भरने का प्रयास कर रहे हैं#

#हालांकि, इससे सड़क पर जगह-जगह उबड़-खाबड़ सतह और मलबा फैलने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है, ताकि खासकर स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को हादसों के खतरे से बचाया जा सके#

No comments